पोते को ढूंढने निकले दादा की सड़क हादसे में मौत, दूसरा घायल

Published On

अबोहर (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा)। गांव सीतो गुन्नों के निकट बीती रात हुए एक सड़क हादसे में एक बाईक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका समधी बुरी तरह से घायल हो गया। मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है जबकि घायल को उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिला बठिंडा के गांव बाजिक निवासी मेजर पुत्र नाथ सिंह का ग्याहरवीं में पढ़ने वाला पोता पिछले करीब दो माह से अचानक घर से लापता हो गया। जिसको पूरा परिवार ही अपने स्तर पर ढूंढ रहा है।

गत दिवस मेजर सिंह अपने समधी राजा सिंह के साथ बाईक पर सवार होकर राजस्थान में अपने पोते को ढूंढने के लिए गया और दोनों गत रात्रि बाईक पर सवार होकर राजस्थान से वापिस अपने गांव आ रहे थे कि जब वे सीतो गुन्नों के निकट पहुंचे तो सड़क किनारे खडेÞ एक ट्रक से उनकी टक्कर हो गई। जिससे मेजर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका समधी बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। इधर पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts