शिक्षा और रोजगार
गोदाम से सामान चुराते युवक काबू
छित्तर परेड के बाद किया पुलिस के हवाले | Abohar News
अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय अनाज मंडी में बने एक गोदाम से पिछले कुछ दिनों से चोरी कर रहे एक चोर को दुकानदार ने अन्य दुकानदारों की मदद से काबू कर सब्जी मंडी के निकट एक खंबे से बांधकर खूब छित्तर परेड की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। Abohar News
नानक नगरी गली नंबर 3 निवासी अशोक मदान ने बताया कि उसका दाना मंडी के पीछे गेहू का गोदाम है जहां पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनके गोदाम से कभी गेंहू तो कभी जवार के गट्टे गायब हो रहे थे आज उनके उक्त गोदाम से कुछ कबाड़ का सामान चोरी हो गया जब उन्होनें सीसीटीवी देखे तो एक युवक चोरी करते दिखा। Abohar News
इसके बाद उन्होंने उक्त युवक का पीछा किया और उसे अन्य दुकानदारों की मदद से सब्जी मंडी के निकट बने वाल्मीकि चौक के पास काबू कर करते हुए चुराया गया सामान बरामद कर लिया। इसके बाद दुकानदारों ने उसे एक पिलर से बांधकर खूब छित्तर परेड की और सिटी वन पुलिस के हवाले कर दिया। उपस्थित दुकानदारों ने बताया कि उसने पहले भी कई बार सामान चुराकर किसी कबाड़िए को बेचा है वे उक्त चोर को पुलिस के हवाले करके पुलिस से उक्त कबाड़िये का पता लगाने और इस चोर पर कडी कार्रवाई की मांग करेंगे। Abohar News
यह भी पढ़ें:– एटीएम कार्ड द्वारा ठग्गी करने वाले महिला सहित 4 दबोचे