‘अपना अबोहर-अपनी आभा’ टीम द्वारा शहर को स्वच्छ रखने में विधायक ने भी दिया सहयोग

Published On

अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Apna Abohar Apni Aabha: जैसे-जैसे लोकसभा चुनावों का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सभी राजनीतिक पार्टियों ने संसदीय क्षेत्र में आम लोगों को प्रभावित करने के लिए किसी न किसी रुप में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। वहीं, अबोहर शहर की सुंदरता को बहाल करने के लिए अपना अबोहर-अपनी आभा टीम हर शनिवार को शहर में सफाई अभियान चलाती है। Abohar News

इसी कड़ी के तहत शहर में नई आबादी को शहर से जोड़ने वाले रेलवे स्टील ब्रिज पर अपना अबोहर-अपनी आभा टीम द्वारा विधायक संदीप जाखड़ के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाते हुए उखड़ी टाइल्स की मरम्मत की गई। विधायक संदीप जाखड़ ने खुद मिस्त्री बनकर अपनी टीम के साथ स्टील ब्रिज की रिपेयरिंग की।

विधायक संदीप जाखड़ ने कहा कि अपना अबोहर-अपनी आभा टीम की ओर से शहर को सुंदर बनाने के लिए कार्य पिछले कुछ सालों से हर शनिवार को चलाया जाता है। इसी कड़ी के तहत शनिवार को स्टील ब्रिज की मरम्मत करने साथ-साथ इसकी सफाई भी की गई। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वह किसी भी रूप में समाजसेवा कर सकते हैं। जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाकर, अपने आसपास सफाई रखकर, किसी जरूरतमंद की मदद कर, पौधे लगाकर सहित अन्य रूपों में समाजसेवा का कार्य कर सकते हैं। Abohar News

जाखड़ ने कहा कि शहर सबका है और इसको सुधारना सभी का फर्ज बनता है। अभी तक शहर में काफी कुछ होना बाकी है। इसलिए सभी मिलकर शहर को साफ-सुथरा बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर अपना अबोहर अपनी आभा टीम के समूह सदस्य उपस्थित थे। इधर, रिपेयरिंग के चलते स्टील ब्रिज पूरा दिन बंद रहा। Abohar News

यह भी पढ़ें:– 2014 में आए थे 2024 में चले जायेंगे-अखिलेश यादव

About The Author

Related Posts