Punjab

पंजाब में मोहाली, चंडीगढ़ और पटियाला समेत कई ठिकानों पर ईडी की छापामारी
MSG फुटबॉल अकादमी का फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, चैंपियन बन दर्शकों का दिल जीता
अमृतसर और जालंधर में हुए बम धमाके, पंजाब में भाजपा के चुनावी तैयारियों का हिस्सा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
भाजपा कभी भी आर्थिक तरक्की या विकास पर वोट नहीं मांगती, सिर्फ धर्म और जातिगत विभाजन, नफरत और राष्ट्रीय एकता को तोड़ने की कोशिशों के जरिए चुनाव लड़ती है: हरपाल सिंह चीमा
पंजाब पुलिस के ‘युवा सांझ कार्यक्रम’ ने 2,358 भटके हुए युवाओं की ऑनलाइन पहचान कर उन्हें गैंगस्टरों के प्रभाव में आने से बचाया

जरूरतमंद गंभीर मरीजों की देखभाल के लिए उपलब्ध होंगे मेडिकल संसाधन

शुरू हुआ जीवन रक्षक उपकरण बैंक, अग्रोहा विकास ट्रस्ट की अनूठी पहल

Manmohan Picture
Published On

Life-Saving Equipment Bank Launched: हनुमानगढ़। समाजसेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए अग्रोहा विकास ट्रस्ट की ओर से टाउन स्थित लालगढ़िया अल्ट्रासाउंड सेंटर परिसर में जीवन रक्षक उपकरण बैंक की शुरुआत की गई है। यह अनूठी पहल उन जरूरतमंद और गंभीर मरीजों के लिए राहत लेकर आई है, जिन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पर विशेष देखभाल और मेडिकल उपकरणों की आवश्यकता होती है। इस उपकरण बैंक के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को रूटीन में इस्तेमाल होने वाले आवश्यक मेडिकल संसाधन नि:शुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए मरीज के परिजनों को केवल आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करवानी होगी। उपयोग के बाद उपकरणों को वापस बैंक में जमा करवाना होगा, ताकि अन्य जरूरतमंद मरीज भी इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें। Hanumangarh News

लालगढ़िया अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक डॉ. बीडी लालगढ़िया ने बताया कि लंबे समय से उनके मन में यह विचार था कि ऐसे गंभीर मरीज, जिन्हें डॉक्टर घर ले जाने की सलाह देते हैं, उनके परिजनों को काफी मानसिक, सामाजिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार परिवार चाहकर भी मरीज को घर नहीं ले जा पाता, क्योंकि घर पर आवश्यक चिकित्सा संसाधन उपलब्ध नहीं होते। उन्होंने बताया कि इसी पीड़ा को समझते हुए जीवन रक्षक उपकरण बैंक की अवधारणा तैयार की गई, जिसमें फोल्डिंग बैड, एयर बबल बैड, वॉकर, व्हील चेयर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सहित मरीजों की जरूरत के अन्य उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।

डॉ. लालगढ़िया ने बताया कि इस पहल की प्रेरणा उन्हें अपने निजी अनुभव से मिली। उनके एक करीबी रिश्तेदार को पैरालायसिस होने पर जयपुर के अस्पताल में लंबे समय तक आईसीयू में रखा गया था। बाद में परिवार ने मरीज को घर लाकर घर में ही आईसीयू जैसी सुविधाएं तैयार कीं। उस दौरान मेडिकल संसाधनों की आवश्यकता और उनकी महत्ता को उन्होंने करीब से महसूस किया। इसी अनुभव ने उन्हें यह सेवा आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि इस सेवा से जरूरतमंद परिवारों का धन और समय दोनों बचेंगे। मरीज अपने घर के वातावरण में रहकर अधिक सुरक्षित और मानसिक रूप से सहज महसूस करेगा, वहीं परिजन भी बेहतर तरीके से उसकी देखभाल कर सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व पार्षद प्रदीप ऐरी, एडवोकेट पुरुषोत्तम दादरी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को समाजहित में एक सराहनीय कदम बताते हुए ट्रस्ट के प्रयासों की प्रशंसा की। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts