Tirth Yatra Yojana: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 की आखिरी ट्रेन हुई रवाना

Published On

देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने रामेश्वरम के लिए ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana: राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025-26 के तहत मंगलवार को जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम-मदुरई के लिए विशेष ट्रेन को देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देवस्थान विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंत्री कुमावत ने वरिष्ठजनों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि बजट घोषणा-2025-26 की यह अंतिम ट्रेन थी। इसमें जयपुर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुल 990 वरिष्ठजन रामेश्वरम-मदुरई के लिए रवाना हुए हैं। Jaipur News

दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से 400 यात्री, जबकि सवाईमाधोपुर से 120 व कोटा रेलवे स्टेशन से 470 यात्री सवार हुए हैं। यह ट्रेन 2 अप्रैल को रामेश्वरम पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव रामेश्वरम में एक दिन का होगा। यहां पर सभी श्रद्धालुओं को हिंदु धर्म के महत्वपूर्ण चार धाम में से एक व देश के मुख्य रामनाथ स्वामी मंदिर व ज्योर्तिलिंग व मणी दर्शन करवाए जाएंगे। मदुरई के बाद ट्रेन पुन: रवाना होकर 7 अप्रैल को जयपुर पहुंचेगी। इस मौके पर भाजपा सांगानेर के पूर्व प्रधान कैलाश कुमावत, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त, जयपुर प्रथम रतनलाल योगी, जयपुर द्वितीय महेंद्र देवतवाल, आईआरसीटीसी के मैनेजर प्रदीप माहेश्वरी, भाजपा नेता पीयुष, भी मौजूद थे। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– LPG Cylinder Price: रसोई गैस सिलेंडर 195 रुपये महंगा, लिस्ट जारी!

About The Author

Related Posts