दुराचार का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। सोमवार को एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार महिला अपराधों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी मोबिन निवासी मोहल्ला आर्यपुरी कस्बा कैराना को गिरफ्तार किया है। विगत 08 मई को कोतवाली कैराना पर परिजन की ओर से युवती के साथ में सामूहिक दुष्कर्म का अभियोग दर्ज कराया गया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है। Kairana News

यह भी पढ़ें:–  कैराना क्षेत्र में एतिहातन जारी रहा वन विभाग का सर्च अभियान

About The Author

Related Posts