हैवानियत: पत्थरदिल मां बाप ने झाड़ी में फेंका फिर कुत्तों का निवाला बना नवजात शिशु

Published On

भदोही (एजेंसी)। Uttar Pradesh में भदोही जिले में सोमवार को चौंकाने वाली घटना सामने आयी जिसमें पैदा करने वाले पत्थरदिल मां बाप ने नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंक दिया, जिसे बाद में आवारा कुत्तों ने अपना निवाला बना डाला। इंसानियत को शर्मसार करने वाला यह सनसनीखेज मामला ज्ञानपुर कोतवाली अन्तर्गत देहाती गांव में तब उजागर हुआ जब गांव वालों ने झाड़ी में फेंके गये जिंदा नवजात शिशु को आधा दर्जन कुत्तों का निवाला बनते देखा। यह मंजर देख ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

जानें, पुलिस ने क्या कहा…

ज्ञानपुर पुलिस ने बताया कि कोतवाली इलाके के देहाती गांव में नहर के समीप एक झाड़ी में लगभग पांच घंटे के नवजात शिशु को कोई जिंदा फेंक गया था। और वहां पहुंचे आधा दर्जन कुत्ते नवजात शिशु को नोच रहें थे। नवजात शिशु के रोने की आवाज सुन गांव का एक ग्रामीण पहुंचा तो नवजात शिशु को कुत्तों से आजाद कराया। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। हालांकि इस दौरान कुत्तों के हमले से नवजात शिशु की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts