केन्द्रीय मंत्री ने केजरीवाल पर लगाया तिरंगे के अपमान का आरोप

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में कोरोना का संकट जारी है लेकिन हमारे देश में राजनेता राजनीति से बाज नहीं आते। ऐसा ही एक नजारा दिल्ली में देखने को मिल रहा है। एक बार फिर केन्द्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच विवाद होता दिख रहा है। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह ने आरोप लगाया कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने तिरंगे का अपमान किया है। इस विषय को लेकर अब केन्द्रीय मंत्री ने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है। केन्द्रीय मंत्री का कहना है कि मैं कुछ दिन से अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फे्रंस देख रहा था, उनके पीछे लगे 2 ध्वज में सफेद रंग पर हरी पट्टियां बढ़ाई गई हैं। मैंने इसके लिए केजरीवाल को भी पत्र लिखा है।

केन्द्र और दिल्ली सरकार कई बार आरोप-प्रत्यारोप लगा चुके हैं

गौरतलब हैं कि केजरीवाल ने लगातार डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं। जब भी वह मीडिया को सम्बोधित करते हैं, तब उनके पीछे हमेशा दो तिरंगे लगे होते हैं। अब तिरंगों को नियमानुसार ना लगाने को लेकर आपत्ति जताई गई है। कोरोना संकट में केन्द्र और दिल्ली सरकार कई मसलों पर आमने-सामने हैं। पहले आॅक्सीजन की किल्लत को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे फिर वैक्सीन को लेकर तकरार हो गई है।

ऑक्सीजन की कमी से जान गंवाने वाले मरीजों के मामले की जांच के लिए कमेटी

उधर, दिल्ली सरकार ने मुआवजा मंजूर करने के खातिर उन मरीजों के मामलों के मूल्यांकन के लिए छह सदस्यीय कमेटी बनाई है जो राजधानी में हाल ही में आॅक्सीजन की कमी के चलते अपनी जान गंवा बैठे थे। जारी एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। इस आदेश के अनुसार, कमेटी यह जांच करेगी कि नियमानुसार अस्पताल में आॅक्सीजन का सही तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा था या नहीं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts