हमसे जुड़े

Follow us

22.9 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home देश बरेली में महि...

    बरेली में महिला पुलिस उपनिरीक्षक की हत्या से हडकंप

    Murder

    बरेली (एजेंसी)

    उत्तर प्रदेश के बरेली शहर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात हमलावारों ने एक महिला उपनिरीक्षक की हत्या कर दी ,जिसका शव उसके सरकारी आवास के बाहर पडा मिला। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभिसूचना विभाग (एलआईयू) में तैनात महिला पुलिस उपनिरीक्षक श्रीमती मीना कुमारी (42) का शव मंगलवार देर रात ट्रांजिट हास्टल में उसके सरकारी आवास के बाहर पड़ा मिला। उसकी हत्या सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार करके की गई। उन्होंने बताया कि मूल रुप से अमरोहा जिले की रहने वाली थी। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

    उन्होंने बताया कि मीना का कई साल पहले पति से तलाक हो गया था । उन्होंने बताया कि उसका एक पुत्र है जो दसंवी कक्षा में पढ़ता है और दो-तीन दिन पहले पुत्र को दिल्ली भेज दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।