प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होंगे सांस्कृतिक मेले: मुख्यमंत्री

Bhagwant Mann
चंडीगढ़। पर्यटन विभाग की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान।

विभागीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री मान ने दिए नये आदेश

  • प्रदेश को विश्व स्तरीय पर्यटक स्थान के तौर पर उभारने के उद्देश्य के कारण लिया फैसला: सीएम मान

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अश्वनी चावला)। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने मंगलवार को राज्य की समृद्ध संस्कृति, कला और विरासत को दर्शाने के मद्देनजर राज्य भर में सांस्कृतिक मेलों की लड़ी करवाने को मंजूरी दी जिससे राज्य को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के तौर पर उभारा जा सके। मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्धी फैसला यहां पंजाब सिविल सचिवालय-1 में अपने दफ़्तर में पर्यटन विभाग की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए लिया।

इस दौरान विचार-विमर्श में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम का मंतव्य राज्य में सैलानियों की आमद को बढ़ाना और आने वाले सालों में पंजाब को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के तौर पर स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि यह सांस्कृतिक समागम राज्य के पर्यटन क्षेत्र को काफी बढ़ावा देंगे और पंजाब को विश्व पर्यटन के नक्शे पर प्रमुखता से उभारेगा। भगवंत मान ने कहा कि यह कदम राज्य में सैलानियों के यातायात को बढ़ावा देने के साथ-साथ नौजवान पीढ़ी को राज्य की समृद्ध विरासत से अवगत करवाने में भी अह्म भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि पंजाब की पवित्र धरती अपने सदियों पुराने गौरवमयी इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण सैलानियों/यात्रियों को आकर्षित करने के समर्थ है। उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि पिछली राज्य सरकारों की लापरवाही के कारण पर्यटन क्षेत्र में पंजाब की विशाल संभावनाएं अप्रयुक्त ही रह गई हैं। सीएम मान ने पर्यटन विभाग को हिदायत की कि इन सांस्कृतिक मेलों को नियमित तौर पर करवाने के लिए एक मुकम्मल सारणी (टेबल) तैयार की जाए जिससे यह एक विशाल समागम के तौर पर उभर कर सामने आ सके।

मुख्यमंत्री (Bhagwant Mann) ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक समागम राज्य भर में करवाए जाएं और इनमें अधिकतम लोगों की भागीदारी यकीनी बनाई जाए। भगवंत मान ने आशा अभिव्यक्ति की कि यह महत्वपूर्ण समागम पर्यटन स्रोतों की जिम्मेदाराना संभाल और उचित विकास के द्वारा बड़े स्तर पर पर्यटन को आकर्षित करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की अपार संभावनाएं है, जिसके लिए पंजाब सरकार द्वारा ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:– LPG Price : 500 रुपये के गैस सिलेंडर से जुड़ी बड़ी खबर