हमसे जुड़े

Follow us

18.5 C
Chandigarh
Sunday, March 8, 2026
More
    Home देश जम्मू-श्रीनगर...

    जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार में सिलेंडर फटने से धमाका

    Jammu-Srinagar Highway

    पास से गुजर रहा था सीआरपीएफ का काफिला

    बनिहाल। यहां श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर जवाहर टनल के पास एक कार में धमाका हो गया। जिस (Jammu-Srinagar Highway) वक्त यह धमाका हुआ, वहां पास से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का काफिला गुजर रहा था। शुरुआती जांच के मुताबिक, धमाका सिलेंडर फटने की वजह से हुआ। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं, कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मामले की जांच चल रही है कि ड्राइवर धमाके से पहले भागा या फिर बाद में और इसमें आतंकी हाथ है या नहीं।

    धमाका बनिहाल में जवाहर टनल के पास एक कार में हुआ

    सीआरपीएफ ने बयान जारी कर कहा कि शनिवार को बनिहाल के पास 10.30 बजे एक कार में धमाका हुआ। जिस (Jammu-Srinagar Highway) जगह घटना हुई, उसके पास से हमारा काफिला गुजर रहा था। धमाके के चलते एक वाहन के पिछले शीशे टूट गए। हालांकि इसमें कोई भी जवान जख्मी नहीं हुआ।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।