हमसे जुड़े

Follow us

22.3 C
Chandigarh
Tuesday, January 20, 2026
More
    Home देश तरनतारन उपचुन...

    तरनतारन उपचुनाव: आप और बीजेपी उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

    Tarn Taran By-Election
    Tarn Taran By-Election: तरनतारन उपचुनाव: आप और बीजेपी उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

    दोनों दलों ने नामांकन से पहले समर्थकों के साथ निकाले रोड शो

    तरनतारन (सच कहूँ न्यूज)। Tarn Taran By-Election: तरनतारन विधानसभा उपचुनाव का रण शुक्रवार को पूरी तरह गरमा गया। आम आदमी पार्टी (आप) प्रत्याशी हरमीत सिंह संधू और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी हरजीत सिंह संधू दोनों ने नामांकन पत्र भरे। यह सीट आप विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव में वोटिंग 11 नवंबर और मतगणना 14 नवंबर को होगी।

    आप उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने शुक्रवार को तरनतारन में नामांकन भरा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। नामांकन से पहले आप ने एक बड़ा रोड शो निकाला, जो बोहड़ी चौक से शुरू हुआ। सीएम भगवंत मान ने रोड शो के दौरान समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर जनता हरमीत संधू को चुनेगी तो उनके काम पहल के आधार पर होंगे। Tarn Taran By-Election

    2024 में छोड़ा था अकाली दल: हरमीत सिंह संधू तीन बार तरनतारन से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने 2002 में स्वतंत्र रूप से, 2007 में शिअद के टिकट पर और 2012 में पुन: जीत हासिल की थी। संधू शिअद सरकार में दो बार चीफ पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। संधू ने 2024 में शिरोमणि अकाली दल का साथ छोड़ दिया और 15 जुलाई 2025 को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

    आप पर बरसे मनजिंदर सिरसा | Tarn Taran By-Election

    वहीं, बीजेपी उम्मीदवार हरजीत सिंह संधू ने भी शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा अमृतसर पहुंचे। नामांकन के बाद बीजेपी ने रैली का आयोजन किया, जिसमें मनजिंदर ने आप सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब से भगवंत मान मुख्यमंत्री बने हैं, वे केवल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बात बोल रहे हैं।

    उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की तरह पंजाब को भी आप सरकार ने लूटा है।रण में ये उम्मीदवार: उपचुनाव में प्रमुख मुकाबला अब आप के हरमीत सिंह संधू, कांग्रेस के करणबीर सिंह बुर्ज, शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर कौर रंधावा, बीजेपी के हरजीत सिंह संधू और अकाली दल वारिस पंजाब से मनदीप सिंह के बीच रहेगा।

    शुरुआत शिअद से, 2022 में बीजेपी से जुड़े

    हरजीत सिंह संधू 40 वर्ष के हैं और कंप्यूटर एप्लिकेशन में डिप्लोमा धारक हैं। पेशे से वे कृषि और ईंट भट्टे के व्यवसाय से जुड़े हैं। हरजीत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत साल 2007 में शिरोमणि अकाली दल के यूथ विंग से की थी। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनावों से पहले उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होकर सक्रिय राजनीति में कदम रखा।

    दिसंबर 2022 से वे तरनतारन भाजपा के जिला अध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। स्थानीय राजनीति और संगठन में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। ऐसे बताया जा रहा है कि पार्टी के अंदरूनी सर्वे और अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा की सिफारिश के बाद उन्हें इस उपचुनाव में पार्टी का टिकट दिया गया।

    यह भी पढ़ें:– Roadways Bus Accident: हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक सवारों को कुचला