हमसे जुड़े

Follow us

34.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बरेली में महि...

    बरेली में महिला की धारदार हथियार से हत्या

    Murder

    बरेली (एजेंसी)

    उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के बहेड़ी क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के अज्ञात हमलावर ने सोते समय धारदार हथियार से एक महिला की हत्या कर दी। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देवीनगर निवासी दिवंगत भूरे गिरि की पत्नी 21 वर्षीय श्रीमती गुड़िया घर में अकेली सो रही थी। रात करीब ढ़ाई बजे अज्ञात हमलावार ने धारदार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। शादी के तीन साल बाद ही गुड़िया के पति की मृत्यु हो गई थी। उसके बाद वह अपने सौतेले देवर के घर रहने लगी थी। उन्होंने बताया कि गुड़िया के नाम पांच बीघा जमीन और 50 गज का मकान है। उसी सम्पत्ति को लेकर उसके सौतेले जेठ कल्लू गिरि से जमीन का विवाद चल रहा था। पुलिस ने कल्लू की पत्नी समेत दो लोगों पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामले की छानबीन कर रही है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।