हमसे जुड़े

Follow us

38.8 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब नहाते समय करं...

    नहाते समय करंट लगने से 3 वर्षीय बच्चे की मौत

    Abohar News
    ननिहाल गांव दानेवाला सतकोसी में हुई घटना

    ननिहाल गांव दानेवाला सतकोसी में हुई घटना | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। Abohar News : उपमंडल के गांव दानेवाला सतकोसी में अपने ननिहाल में रहने वाले 3 वर्षीय बच्चे को बीती रात नहाते समय बिजली का करंट लगने से वह पूरी तरह से अचेत हो गया। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही यहां पहुंचे बच्चे के परिजन उसके शव को लेकर अपने गांव कोटभाई गिदड़बाहा चले गए। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। Abohar News

    इस बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव दानेवाला सतकोसी निवासी परमजीत कौर गिदड़बाहा के गांव कोटभाई निवासी राजा सिंह के साथ विवाहित है। परमजीत कौर की करीब पांच वर्षीय बेटी और तीन वर्षीय बेटा अपने नाना सुरेन्द्र के पास गांव दानेवाला सतकोसी में ही रहते हैं। शनिवार सांय करीब 8 बजे गर्मी अधिक होने के कारण सुरेन्द्र का दोहता करनवीर अपनी बहन के साथ पड़ोसी के घर पर मोटर चलाकर नहा रहा था। Abohar News

    इसी दौरान बिजली की खुली हुई तार की चपेट में आकर बुरी तरह से बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे तुरंत ही उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने से मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना का पता चलते ही बच्चे के मां परमजीत कौर आदि भी अबोहर पहुंच गए और पुलिस ने डॉक्टरी कार्रवाही के बाद बच्चे का शव परिजनों के हवाले कर दिया। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– ये है भाईचारा, हरियाणा के सेवादारों ने पंजाब में जाकर बांटी राहत सामग्री

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here