हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Sunday, March 8, 2026
More
    Home देश दक्षिण कश्मीर...

    दक्षिण कश्मीर में ट्रेन सेवाएं फिर से बहाल

    Train services resume in South Kashmir

    कश्मीर में सभी ट्रेनों का परिचालन बहाल कर दिया

    श्रीनगर (एजेंसी)।

    दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा कारणों से मंगलवार को स्थगित की गयीं ट्रेन सेवाएं बुधवार को फिर से बहाल कर दी गई। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों के खिलाफ सोमवार को व्यापक तलाश अभियान को बाधित करने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के सुरक्षा बलों को गोलियां चलानी पड़ी थीं जिसमें एक युवक की मौत हो गयी थी। इसके बाद सुरक्षा कारणों से ट्रेन सेवाएं बंद कर दी गयी थीं।  रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यहां बताया कि पुलिस की ओर से मिले ताजे मशविरे के बाद दक्षिण कश्मीर में सभी ट्रेनों का परिचालन बहाल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मध्य कश्मीर के बडगाम-श्रीनगर से दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग-काजीगुंड तथा जम्मू क्षेत्र के बनिहाल के बीच सभी ट्रेनें निर्धारित समय पर चलेगी। इस मार्ग पर भारी भीड़ होती है क्योंकि जम्मू की ओर यात्रा करने वाले अधिकांश लोग बनिहाल तक जाना पसंद करते हैं।

    hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।