हमसे जुड़े

Follow us

26.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान 7 जिंदा कारतू...

    7 जिंदा कारतूस सहित कार सवार दो गिरफ्तार

    Hanumangarh News

    नाकाबंदी के दौरान सदर थाना पुलिस की कार्यवाही | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सदर थाना पुलिस ने कार सवार दो जनों के कब्जे से सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी टिब्बी पुलिस थाना क्षेत्र के निवासी हैं। सदर पुलिस थाना प्रभारी एसआई तेजवंत सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 के मद्देनजर असामाजिक तत्वों, अवैध धंधों, इनामी अपराधियों एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की निरंतरता में थाना के हैड कांस्टेबल शैतानाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम दोपहर को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने अबोहर मार्ग पर गांव धोलीपाल की रोही स्थित चक 20 एमजेडी में नाकाबंदी की। Hanumangarh News

    नाकाबंदी के दौरान हनुमानगढ़ की तरफ से आई एक कार को रूकवाया तो उसमें लखवीर सिंह (28) पुत्र कौरसिंह जटसिख निवासी वार्ड 10, गांव सालीवाला पीएस टिब्बी व जगदेव सिंह (58) पुत्र करनैल सिंह जटसिख निवासी वार्ड 8, चक 14 एसएलडब्ल्यू, सिलवाला खुर्द पीएस टिब्बी सवार थे। तलाशी के दौरान कार में रखे 0.30 के 7 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार नम्बर आरजे 31 सीए 8263 सीज की। इस संबंध में आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान एएसआई लालचंद को सुपुर्द किया गया है। पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल शैतानाराम व कांस्टेबल विष्णु कुमार शामिल थे। Hanumangarh News

    यह भी पढ़ें:– Weather Report: गैंस चैंबर’ से जल्द मिलेगा छुटकारा, मौसम विभाग ने शेयर की गुड न्यूज़!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here