हमसे जुड़े

Follow us

25 C
Chandigarh
Saturday, March 14, 2026
More
    Home खेल दो दिवसीय वार...

    दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज में शुरू

    डीन ऑफ कॉलेजेज डॉ. राम मेहर सिंह व संस्थान के हैड कोच डॉ. नवजीत सिंह भुल्लर ने किया शुभारंभ

    Annual Sports Competition: सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज सरसा में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सीडीएलयू के डीन ऑफ कॉलेजेज डॉ. राम मेहर सिंह व शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के हैड कोच डॉ. नवजीत सिंह भुल्लर(कोच, इंडियन डेफ्लिम्पिक टीम व कॉलेज के सुपर स्टूडेंट) की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत कॉलेज के विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों के मार्च पास्ट से हुई। विद्यार्थियों ने अनुशासन और उत्साह के साथ मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथियों को सलामी दी। इसके बाद खेल भावना का प्रतीक मशाल प्रज्वलन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति और खेल भावना से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए, जिनकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। Sirsa News

    इसके बाद खेल प्रतियोगिताओं का आगाज किया गया। एथलेटिक मीट के तहत 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड़, 4 गुणा100 व 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस, 110 मीटर हर्डल, लंबी कूद, शॉट पुट, बैडमिंटन, शूटिंग वॉलीबॉल, रस्साकशी, आर्म रेसलिंग, बॉक्स क्रिकेट, शतरंज, पुश-अप रिले, प्लैंक प्रतियोगिता तथा बॉल थ्रो जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। Sirsa News

    संस्थान में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी दिया जाता है समान महत्व: डॉ दिलावर

    कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दिलावर सिंह ने कहा कि संस्थान में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाता है, क्योंकि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के ऑगेर्नाइजिंग सेक्रेटरी अमित कुमार ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले शनिवार को आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

    खेल हमारे जीवन में पैदा करते हैं संघर्ष की भावना: डॉ. भुल्लर | Sirsa News

    400 मीटर दौड़ में स्पोर्ट्स स्ट्राइकर्स के हर्ष ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि रोहित दूसरे स्थान पर रहे। स्पोर्ट्स स्ट्राइकर्स के नवेश और बीए ब्लास्टर्स के सुरेश ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि डॉ. नवजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना पैदा करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय रहने का संदेश दिया। वहीं डॉ. राम मेहर सिंह ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थी खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो गर्व की बात है।