हमसे जुड़े

Follow us

35.9 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home देश आईईडी विस्फोट...

    आईईडी विस्फोट में दो जवान शहीद, तीन घायल

    Kulgam Encounter
    Kulgam Encounter: कुलगाम मुठभेड़ में 5 आतंकवादी ढेर

    जमशेदपुर (एजेंसी)। झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी जंगल में वीरवार को तलाशी अभियान के दौरान इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) विस्फोट में दो जवान शहीद हो गए तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि नक्सलियों के खिलाफ तलाशी अभियान के लिए निकले सुरक्षा बल की टीम आइईडी विस्फोट की चपेट में आ गई।

    विस्फोट में दो जवान शहीद हो गए हैं तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। इस बीच पुलिस उपाधीक्षक (जिला मुख्यालय) सुधीर कुमार ने बताया कि घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया हैं। घटनास्थल के आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।