हमसे जुड़े

Follow us

24.5 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश Weather Alert...

    Weather Alert: अगले 24 घंटों में बदलेगा मौसम, जाने कहाँ होगी बारिश, कहाँ बढ़ेगी ठंड!

    Weather News
    Weather Alert: अगले 24 घंटों में बदलेगा मौसम, जाने कहाँ होगी बारिश, कहाँ बढ़ेगी ठंड!

    मौसम डेस्क (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में अगले 48 घंटों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे तटीय तमिलनाडु और केरल में भारी वर्षा होने की उम्मीद है। 14 नवंबर तक इन क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल में 11 से 14 नवंबर के बीच भीषण वर्षा की संभावना है। वहीं उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में ठंड बढ़ने की आशंका है। Weather News

    अगले पांच दिनों के भीतर तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड का असर ज्यादा महसूस होगा। वहीं हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर व उत्तरप्रदेश में दिन के समय अभी मौसम गर्म बना रहेगा परन्तु रात्रि के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हरियाणा व पंजाब में दिन के वक्त 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान अधिक रह सकता है। हिमाचल प्रदेश में 9 और 10 नवंबर को सुबह वक्त घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। Weather News

    वहीं जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, राजस्थान आदि जैसे राज्यों में न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री औसत से ज्यादा बना रहेगा। अगले पांच दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों विशेषकर उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की कमी आएगी। हालांकि, बाकी के हिस्सों में तापमान में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। पिछले 24 घंटे में दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आई है। दिल्ली में इस समय अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री चल रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 15-19 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। कुछ ऐसी ही स्थिति हरियाणा व पंजाब में भी रहने की उम्मीद है। Weather News

    यह भी पढ़ें:– सादुलपुर से गुलपुरा सड़क मार्ग पर ओवरब्रिज बनाने की माँग, किया प्रदर्शन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here