पूज्य गुरु जी के पावन आशीर्वाद से रत्ताखेड़ा की इस बेटी ने रचा इतिहास!
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम
India Book of Records: खारियां सरसा (सच कहूँ/सुनील कुमार)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा, पावन आशीर्वाद और खेलों संबंधी मार्गदर्शन को जीवन में उतारते हुए गांव रत्ताखेड़ा की बेटी अर्शदीप इन्सां पुत्र जगदीश इन्सां ने अपनी प्रतिभा का ऐसा परचम लहराया है, जिस पर पूरा क्षेत्र गर्व कर रहा है। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की सुपर स्टूडेंट ने एक पाद शीर्षासन में 15 मिनट तक स्थिर रहकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। अर्शदीप की इस उपलब्धि ने न केवल परिवार और गांव, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। अर्शदीप इन्सां ने अपनी सफलता का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद को दिया। Sirsa News
शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की योग प्रशिक्षक स्वप्निल इन्सां व नीलम इन्सां ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता का आयोजन 17 मार्च को पुणे (महाराष्ट्र) में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से किया गया था। इसमें अर्शदीप ने एक पाद शीर्षासन में 15 मिनट तक स्थिर रहकर नया रिकॉर्ड बनाया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के चीफ एडिटर डॉ. विश्वरूप राय चौधरी ने अर्शदीप को रिकॉर्ड बुक, पेन, मेडल, बैज, आई-कार्ड और प्रमाण पत्र भेजकर सम्मानित किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 13 मिनट का था, जिसे अर्शदीप ने तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा के साथ योग अभ्यास जारी रखने में उनके दादा स्वर्ण सिंह इन्सां, पिता जगदीश इन्सां, माता सनमप्रीत, बहन अर्जदीप इन्सां, भाई कर्म इन्सां, जसदीप इन्सां, प्रभनूर इन्सां तथा बुआ सेवादार सुरजीत इन्सां ने निरंतर प्रोत्साहित किया। Sirsa News