हमसे जुड़े

Follow us

15.9 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home खेल IND VS Zim 5t...

    IND VS Zim 5th T20 : यशस्वी जायसवाल पहले ऐसे बल्लेबाज जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया ये गजब का जबरदस्त रिकॉर्ड!

    Yashasvi Jaiswal
    IND VS Zim 5th T20 : यशस्वी जायसवाल पहले ऐसे बल्लेबाज जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया ये गजब का जबरदस्त रिकॉर्ड!

    IND VS Zim 5th T20 : खेल डेस्क। रविवार को भारत और जिम्बाब्वे के बीच हुए 5वें टी20 मैच में यशस्वी जायसवाल टी20 पारी की पहली ही गेंद पर 13 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। ऐसा करके जायसवाल ने जिम्बाब्वे दौरे के अंतिम टी20 मैच को शानदार शुरूआत दी, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने जायसवाल के इस शॉट का वीडियो भी शेयर किया है जोकि सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। Yashasvi Jaiswal

    वर्णनीय है कि जिम्बाब्वे द्वारा पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद, भारत ने धमाकेदार शुरूआत की, जिसमें ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पहली गेंद नो बॉल पर एक बड़ा छक्का एवं फिर नो बॉल की फ्री हिट पर भी एक बड़ा छक्का जमाकर एक बॉल पर 13 रन बना डाले। इस तरह से जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा द्वारा पहले ओवर की पहली वैध डिलीवरी पूरी की गई।

    जायसवाल को पहली ही गेंद पर जिम्बावे की तरफ से एक मुफ्त तोहफा मिला

    एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 14 जुलाई को, भारत और जिम्बावे के खिलाफ 5वें टी20 मैच में जायसवाल को पहली ही गेंद पर जिम्बावे की तरफ से एक मुफ्त तोहफा मिला, जब जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कमर तक की एक फुल टॉस गेंद फेंकी, जिसे जायसवाल ने खुशी-खुशी बाउंड्री रोप के बाहर का रास्ता दिखा दिया।

    फिर जायसवाल ने फ्री हिट में भी रजा को ऊपर टांग दिया। उन्होंने एक और छक्का जड़ा, जिससे भारत का स्कोर सिर्फ़ एक वैध गेंद पर 13 रन हो गया, और इस प्रकार इतिहास रच दिया गया। हालांकि, फिर रजा ने भी इसका बदला साथ के साथ ही चुकता कर लिया। क्योंकि उन्होंने जायसवाल को 5 गेंदों में 12 रन पर ही क्लीन बोल्ड कर दिया। भारत का स्कोर अब 0.4 ओवर में 13/1 पर था। Yashasvi Jaiswal

    https://twitter.com/SonySportsNetwk/status/1812449892515635388?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1812449892515635388%7Ctwgr%5Ead8eedb2e3cce91654e52cba64fb824fb63f950e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livemint.com%2Fsports%2Fcricket-news%2F13-runs-off-1-ball-yashasvi-jaiswal-smashes-new-record-in-ind-vs-zim-5th-t20i-watch-11720961218752.html

    रिपोर्ट में बताया गया कि यह शीर्ष 10 टीमों के किसी भी बल्लेबाज द्वारा पहली गेंद पर इतने रन बनाने का पहला ऐसा उदाहरण है। इससे पहले, किसी भी टीम ने पहली गेंद पर इतने रन नहीं बनाए। सिर्फ पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, 2022 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन 10 बनाए गए थे।

    13 जुलाई को, जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 152/7 रन बनाए थे। भारत 15.2 ओवर में 156/0 पर पहुंच गया। यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंदों पर 93 रन बनाए, जबकि कप्तान गिल ने 38 गेंदों पर 58 रन बनाए। जायसवाल को प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया। इस बीच, संजू सैमसन के शानदार अर्धशतक और शिवम दुबे की तेज तर्रार पारी की बदौलत भारत ने रविवार को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के पांचवें और अंतिम टी20 मैच में 20 ओवर में 167/6 का मामूली स्कोर बनाया था लेकिन उसको भी टीम इंडिया ने जीत लिया। Yashasvi Jaiswal

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here