हमसे जुड़े

Follow us

29.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More

    Kailash Gahlot Joined BJP: कल ‘आप’ छोड़ी, आज भाजपा में शामिल हो गए, दिल्ली के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत!

    Kailash Gahlot
    Kailash Gahlot Joined BJP: कल ‘आप’ छोड़ी, आज भाजपा में शामिल हो गए, दिल्ली के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत!

    Kailash Gahlot Joined BJP: नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में परिवहन मंत्री रहे कैलाश गहलोत ने आज सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइल कर ली। यह फैसला गहलोत ने आम आदमी पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद लिया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली सरकार के पूर्व परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले 18 नवंबर, 2024, सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। गहलोत ने कल रविवार को आप और मुख्यमंत्री आतिशी के नेतृत्व वाली सरकार से इस्तीफा दे दिया था। Kailash Gahlot

    रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को कैलाश गहलोत दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं जय पांडा सहित अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार आम आदमी पार्टी से गहलोत का इस्तीफा 2025 की शुरूआत में होने वाले महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों से पहले ‘आप’ के भीतर गहरी दरार का संकेत देता है।

    उल्लेखनीय है कि आतिशी के नेतृत्व वाली आप सरकार में परिवहन मंत्री गहलोत इस साल अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी और सरकार छोड़ने वाले दूसरे सेवारत मंत्री हैं। इससे पहले 10 अप्रैल को समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। Kailash Gahlot

    Gold Price Today: सोना उछला, इतनी बढ़ गई कीमतें! जानें, MCX पर सोने की कीमतें!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here