कोरोना वैक्सीन की 1.49 करोड़ खुराक उपलब्ध: स्वास्थ्य मंत्रालय

Haryana-corona-vaccination sachkahoon

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस टीके की 1.49 करोड़ खुराक अभी भी उपलब्ध हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि अभी तक केंद्र ने वैक्सीन की 24 करोड़ (24,60,80,900) खुराक राज्यों को दी हैं। आज सुबह तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इनमें से अपव्यय सहित 23,11,69,251 का इस्तेमाल किया गया है। मंत्रालय ने कहा,‘राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड के टीके उपलब्ध कराकर उनका समर्थन कर रही है।

इसके अलावा, केंद्र सरकार राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को टीकों की सीधी खरीद की सुविधा भी प्रदान कर रही है। टीकाकरण, परीक्षण, ट्रैक, उपचार और कोविड की रोकथाम के लिए उचित व्यवहार के साथ-साथ महामारी की रोकथाम और प्रबंधन भारत सरकार की व्यापक रणनीति का एक अभिन्न स्तंभ है। उल्लेखनीय है कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 1,00,636 नए मामले सामने आए हैं, जो गत 61 दिनों में सबसे कम हैं। देश में इस संक्रमण से अब तक 2,89,09,975 लोग प्रभावित हुए हैं।

कोरोना अपडेट राज्य

महाराष्ट्र: पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 2494 घटकर 1,88,384 रह गये हैं। इसी दौरान राज्य में 14433 और मरीजों के ठीक होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 55,43,267 हो गयी है जबकि 618 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख के पार 1,00,130 हो गया है।

केरल: इस दौरान सक्रिय मामले 6984 कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 1,61,065 रह गयी है तथा 21,429 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 24,62,071 हो गयी है जबकि 227 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 9946 हो गयी है।

कर्नाटक: कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 13,770 घटे हैं जिससे इनकी संख्या 2,54,526 रह गयी है। वहीं 320 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 31,580 हो गया है। राज्य में अब तक 24,09,417 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली: कोरोना के सक्रिय मामले 842 कम हुए हैं और अब इनकी संख्या 5,889 रह गयी है। यहां 34 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 24,591 हो गयी है। वहीं 13,98,764 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं।

तेलंगाना: सक्रिय मामले 2,192 घटकर 27,016 रह गये हैं, जबकि अब तक 3378 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 5,60,776 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

आंध्र प्रदेश: सक्रिय मामले 4,682 घटकर 1,23,426 रह गये हैं। राज्य में कोरोना को मात देने वालों की तादाद 16,23,447 हो गयी है जबकि 11,466 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 13,174 घटकर 2,44,289 रह गयी है तथा 434 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 27,005 हो गयी है। वहीं 19,65,939 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

उत्तर प्रदेश: पिछले 24 घंटों के दौरान 1,494 सक्रिय मामले कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 17,944 रह गयी है। राज्य में इस महामारी से 85 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 21,236 हो गई है तथा 16,59,209 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

छत्तीसगढ़: कोरोना के सक्रिय मामले 1,615 घटकर 23,280 रह गये हैं। वहीं 9,44,078 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं जबकि 25 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 13,217 हो गयी है।

मध्य प्रदेश: सक्रिय मामले 1,241 घटकर 10,103 रह गए हैं तथा अब तक 7,66,756 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 8337 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

पंजाब: सक्रिय मामले 2,294 घटकर 22,160 रह गए हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 5,42,324 हो गयी है जबकि 15,076 मरीजों की जान जा चुकी है।

गुजरात: सक्रिय मामले 2,079 घटकर 18,008 रह गए हैं तथा अब तक 9,933 लोगों की मौत हुई है। वहीं 7,88,293 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

हरियाणा: सक्रिय मामले 877 घटकर 9,097 हो गए हैं। राज्य में इस महामारी से 8,712 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 7,44,482 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

पश्चिम बंगाल: कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 8,987 घटकर 35,454 रह गए हैं और इस महामारी के संक्रमण से 16,259 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 13,74,419 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

बिहार: सक्रिय मामले 920 कम होकर 8,708 रह गए है। राज्य में कोरोना वायरस से अभी तक 5381 लोगों की मौत हुई है, जबकि 6,99,028 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

अन्य राज्य: कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 8656 , उत्तराखंड में 6699, झारखंड में 5054, जम्मू-कश्मीर में 4074, असम में 3658, हिमाचल प्रदेश में 3297, ओडिशा में 2994, गोवा में 2760, पुड्डुचेरी में 1628, मणिपुर में 881, चंडीगढ़ में 772, मेघालय में 664 , त्रिपुरा में 564, नागालैंड में 426, सिक्किम में 273, लद्दाख में 195, अरुणाचल प्रदेश में 125, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 122, मिजोरम में 55, लक्षद्वीप में 38 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में चार लोगों की मौत हुई है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।