देश में 24 घंटे में कोरोना के 14,917 नये मामले, 28 की मौत

Coronavirus

नयी दिल्ली l देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के मामलों में उतार चढ़ाव के बीच बीते 24 घंटों में 14,917 नये मामले सामने आये है और इस दौरान इस बीमारी से 28 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि सुबह सात बजे तक 208.25 करोड़ टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 14 हजार 917 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख 17 हजार 508 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.27 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 7.52 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 14 हजार 238 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 36 लाख 23 हजार 804 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.54 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में एक लाख 98 हज़ार 271 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 88 करोड़ 4 लाख 80 हजार 374 कोविड परीक्षण किए हैं। इस दौरान कर्नाटक में सबसे अधिक 817 सक्रिय मामले बढ़कर 10922 हो गये है। तथा 1017 मरीजों के कोविड मुक्त होने से इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3980172 हो गई है। तीन मरीजों की और मौत होने से मतृकों का आंकड़ा बढ़कर 40189 हो गया है।

इसके बाद राजस्थान में 737 सक्रिय मामले बढ़कर 5036 हो गये। इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1286893 हो गई है तथा मृतकों की संख्या 9593 पर स्थिर है।

केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी में 573 सक्रिय मामले बढ़कर 1027 हो गये। यहां इस बीमारी से अब तक 169677 लोग ठीक हो चुके है। यहां मृतकों की संख्या 1967 पर स्थिर है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।