हमसे जुड़े

Follow us

26.7 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home कारोबार ईएसआईसी में फ...

    ईएसआईसी में फरवरी में 15.43 लाख नए कर्मचारी

    New Delhi
    New Delhi ईएसआईसी में फरवरी में 15.43 लाख नए कर्मचारी

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम – ईएसआईसी में फरवरी 2025 में 15.43 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं जिनमें महिला सदस्यों का नामांकन 3.35 लाख रहा है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इसी माह में 23,526 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है। आंकड़ों के अनुसार आलोच्य माह में कुल 15.43 लाख कर्मचारियों में से 7.36 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं जो कुल पंजीकरण का लगभग 47.7 प्रतिशत है। इसी माह में महिला सदस्यों का नामांकन 3.35 लाख रहा है। इसके अलावा, फरवरी, 2025 में ईएसआई योजना के तहत कुल 74 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी पंजीकरण कराया है।