हमसे जुड़े

Follow us

25.6 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More

    3.515 किग्रा गांजा व दो बाइक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    Kairana
    Kairana 3.515 किग्रा गांजा व दो बाइक बरामद, तस्कर गिरफ्तार

    कैराना। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 3.515 किग्रा अवैध गांजा व परिवहन में प्रयुक्त दो बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
    सोमवार रात्रि एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 3.515 किग्रा अवैध गांजा व परिवहन में प्रयुक्त दो बाइक बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता अरमान खान व माज निवासीगण ग्राम टांडा थाना छपरौली जनपद बागपत बताए। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धारा में अभियोग पंजीकृत करके उनका चालान कर दिया है।