हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य पंजाब हादसे में दो ...

    हादसे में दो बच्चों सहित 4 की मौत

    Accident, Children, Including, Died, Hospital, Treatment, Serious

    तीन की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

    मोगा (लखवीर सिंह)। जिला के कस्बा कोट ईसे खां के नजदीक गांव लौंगीविंड के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    प्राप्त जानकारी अनुसार राजविन्द्र सिंह राजू जोकि धर्मकोट नजदीक अपने ससुराल गांव शेरपुर ताइवां से अपने परिवारिक सदस्यों सहित मोटरसाइकिल पर अपने गांव चब्बा वापिस जा रहे थे।

    गुरचरन सिंह निवासी भूंदड़ी (लुधियाना) अपने लड़के व एक रिशतेदार सहित मोटरसाइकिल पर गांव चांदीवाला से वापिस से अपने गांव भूंदड़ी जा रहा था।

    गुरचरन सिंह जब गांव लौंगीविंड के पास रोड़ पर खड़े ट्रक को क्रास करने लगा तो सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार के साथ टकरा गया। हादसे में गुरचरन सिंह (50), अर्शदीप सिंह (6), लड़की मोनिका (13) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजविन्द्र सिंह राजू (40) ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

    इनका उपचार चल रहा

    इसके अतिरिक्त बलवीर कौर, सुनील व कशमीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल कोट ईसे खां में दाखिल करवाया गया और वहां पर प्रार्थमिक उपचार करने के बाद उन्हें मोगा रैफर कर दिया गया। हादसे वाली जगह पर डीएसपी जसबीर सिंह व थाना प्रभारी जसवीर सिंह पुलिस पार्टी सहित पहुंचे, जिन्होंने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।