हमसे जुड़े

Follow us

30.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बागपत में भाज...

    बागपत में भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

    crime

    बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार रहो गये। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छपरौली इलाके के तिलवाडा निवासी 52 वर्षीय खोखर आज सुबह अपने नलकूप की ओर टहलने जा रहे थे। उसी बीच पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

    उन्होंनेे बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह पुलिस बल के साथ मौके पर गये। हत्या का कारण पता नहीं चल सका। पुलस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। गौरतलब है कि संजय खोखर तीन साल तक बागपत में भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे और इनके ही कार्यकाल में पार्टी ने बड़ौत व बागपत विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। पुलिस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।