हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश अमित शाह कोरो...

    अमित शाह कोरोना के बाद की निगरानी के लिए एम्स में भर्ती

    Amit Shah
    नयी दिल्ली l केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सोमवार देर रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। एम्स की तरफ से मंगलवार सुबह जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया,” गृहमंत्री को कोविड-19 के बाद की निगरानी के लिये भर्ती किया गया है। वह ठीक महसूस कर रहे हैं और अस्पताल से अपना कार्य निरंतर कर रहे हैं।” उन्हें 14 अगस्त को कोविड-19 की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिली थी। शाह को रात करीब दो बजे एम्स के पुराने निजी वार्ड में भर्ती किया गया। शाह का उपचार एम्स निदेशक डाॅ. रणदीप गुलेरिया की देखरेख में हो रहा है। शाह को 14 अगस्त को कोरोना वायरस से उबरने के बाद उसी दिन मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिल गयी थी। वह डाक्टरों की सलाह पर घर पर ही स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे। वह दो अगस्त को कोरोना संक्रमित हुए थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।