हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home रंगमंच अक्षरा सिंह न...

    अक्षरा सिंह ने जन्मदिन पर उठाई एक बच्चे की शिक्षा की जिम्मेवारी

    Akshara Singh

    हाजीपुर (एजेंसी)। भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री-गायिका अक्षरा सिंह ने अपने जन्मदिन पर एक बच्चे की शिक्षा की जिम्मेवारी उठायी है। अक्षरा सिंह का रविवार को जन्मदिन है। इस मौके पर जहां एक ओर उन्हें उनके फैंस और शुभचिंतक बधाई दे रहे हैं, वहीं अक्षरा ने कोरोना महामारी की वजह से अपने इस खास दिन को अलग तरह से मनाया। अक्षरा ने अपने जन्मदिन पर वैशाली जिले के राजापाकर प्रखंड के बिरना लखन सेन गांव के एक बच्चे की शिक्षाझ्रदीक्षा की जिम्मेवारी उठाने का फैसला लिया। इसके लिए वह इस बच्चे को हर महीने पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद करती रहेंगी। अक्षरा ने इसी बच्चे के साथ केक भी काटा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।