हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home कारोबार पिरामिड आईटी ...

    पिरामिड आईटी कंसल्टिंग की 500 पीपीई किट दान की घोषणा

    Pyramid IT Consulting

    नई दिल्ली (एजेंसी)। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी पिरामिड आईटी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड और उसकी सामाजिक कल्याण पहल पिरामिड केयर ने क्राई (चाइल्ड राइट््स एंड यू) के साथ भागीदारी की है। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में कोविड-19 वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चों, उनके परिवारों और समुदायों को 500 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण किट दान किए गए हैं। क्राई के सहयोग से, पिरामिड केयर, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में कोविड-19 से निपटने में विशेष रुप से वंचित बच्चों और उनके परिवारों, प्रवासी श्रमिक और स्लम इलाकों में मास्क, दस्ताने और सैनिटाइज़र के उपयोग के बारे में जागरुकता फैला रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।