हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home रंगमंच जल्द ही फिल्म...

    जल्द ही फिल्मों में काम करेंगे धर्मेन्द्र

    Dharmendra

    मुंबई। बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र जल्द ही फिल्मों में काम करते नजर आयेंगे। धर्मेन्द्र काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह इन दिनों अपने फार्म हाउस पर समय बिता रहे हैं। अपने फैन्स से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहने वाले धर्मेंद्र अक्सर अपने वीडियोज शेयर करते हैं जिन्हें उनके फैन्स काफी पसंद करते हैं। अब धर्मेंद्र ने अपने फैन्स से कहा है कि वह किसी दिलचस्प प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं।

    धर्मेन्द्र ने कहा है कि वह जल्द ही काम पर लौटेंगे। उन्होंने कहा, “मेरे लिए, उम्र केवल एक नंबर है। मैं शेरदिल भी हूं और नेकदिल भी। अभी मैं अपने ब्रेक को इंजॉय कर रहा हूं। इस दौर को खत्म होने दीजिए मैं जल्द ही एक दिलचस्प चीज पर काम कर रहा होऊंगा। वो क्या है ना, मैं चुपचाप नहीं बैठ सकता।” धर्मेन्द्र ने कहा, “फार्म हाउस पर होने का यह सबसे सही समय है। मैं यहां पर काफी फ्रेश और स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। मैं यहां गेंहू के साथ सब्जियां भी उगाता हूं। आसपास खुद ड्राइव करके जाता हूं। अपने फार्म पर लोगों का ध्यान रखता हूं। मैं इस समय का इस्तेमाल शायरी करने में भी लगा रहा हूं। मैं बस खुद से बातें करता हूं और अपने विचारों को लिखता रहता हूं।”

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।