हमसे जुड़े

Follow us

28.9 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा कैंटर चालक से...

    कैंटर चालक से मारपीट कर नकदी लूटी

    Cash looted after hitting a canter driver - Sach Kahoon News

    मोटरसाइकिल छोड़ लूटेरे फरार

    • गांव शिमली के पास दिया वारदात को अंजाम

    रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। शिवाजी कालोनी थाना के अंतर्गत गांव शिमली के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने एक कैंटर चालक के साथ मारपीट कर नकदी छीन लिया और बाद में लुटेरे कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल छोड़ कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव शिमली निवासी सतपाल ने शिकायत दर्ज करवाई कि कैंटर पर चालक की नौकरी करता है। आज वह बवाना से गाड़ी भरकर आया था और जब वह गांव शिमली के बस स्टैंड पर पहुंचा तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और उसके साथ मारपीट कर बीस हजार रुपए छीनकर फरार हो गए।

    सतपाल ने लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन कुछ दूरी पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल खड़ी मिली। सतपाल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इस संबंध में सतपाल की शिकायत पर केस दर्ज कर मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।