हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पंजाब में कोर...

    पंजाब में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी ,आज 38 लोगों की मौत

    Corona
    चंडीगढ़ । पंजाब के लिये राहत की बात यह है कि अब कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या में गिरावट आ रही है तथा पिछले चौबीस घंटों में राज्य में 38 लोगों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज देर शाम जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में कोरोना से मरने वालों की संख्या 38 होने के साथ अब तक मरने वालों संख्या 3679 तक पहुंच गयी । साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या में भी कमी आयी है । राज्य में पिछले चौबीस घंटों में 888 नये पाजिटिव मामले सामने आये। बुलेटिन के अनुसार अब पाजिटिव मामलों की संख्या 120016 हो गयी तथा सक्रिय मरीज 11982 हो गये । अब तक कुल 1996719 लोगों के सेंपल लिये गये तथा 104355 लोग स्वस्थ हुये । अब राज्य में कुल 38 मरीज गंभीर हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।