हमसे जुड़े

Follow us

27 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More

    विश्व में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3.89 करोड़ के पार

    Coronavirus in America

    वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) से 3.89 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और इस महामारी से मरने वालों संख्या बढ़कर 10.98 लाख से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 38,918,634 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 10,98,268 लोगों की मौत हुई है। इस वैश्विक महामारी से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में संक्रमण से अब तक 2,17,700 लोगों की मौत हो चुकी है और 7,979,885 लोग संक्रमित हुये हैं। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 63,371 नये मामले दर्ज किये गये हैं और संक्रमितों की कुल संख्या अब 73,70,478 हो गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में इस समय कोरोना के कुल 8,04,528 सक्रिय मामले हैं जबकि अब तक 64,53,779 लोग इससे स्वस्थ हो चुके हैं।

    ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 51.69 लाख से अधिक हो गयी है जबकि करीब 1.52 लाख से अधिक लोगों मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 13.46 लाख से अधिक हो गई है और 23,350 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 9.49 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 25,342 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 9.36 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 28,457 लोगों ने जान गंवाई है। स्पेन में इस प्राण घातक वायरस की चपेट में अब तक 9.21 लाख से ज्यादा लोग आए हैं तथा 33,553 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इस वायरस से अब तक 8.59 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 33,577 लोगों की मौत हो चुकी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।