हमसे जुड़े

Follow us

15.1 C
Chandigarh
Wednesday, February 11, 2026
More
    Home देश  महाराष्ट्र  ...

     महाराष्ट्र  के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कोरोना पॉजिटिव

    Devendra Fadnavis Corona positive

    मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फडणवीस ने शनिवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने कहा,”मैं लॉकडाउन के बाद से हर दिन काम कर रहा हूं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि भगवान चाहते हैं कि मैं थोड़ी देर के लिए रुक जाऊं और छुट्टी ले लूं! मैं कोरोना संक्रमित हूं और आइसोलेशन में हूं।

    डाक्टरों की सलाह के अनुसार सभी दवाएं और उपचार लेना शुरू कर दिया है।” बिहार विधानसभा चुनावों के पार्टी प्रभारी फडणवीस ने अपने संपर्क में आने वाले महाराष्ट्र और बिहार के नेताओं को फिर से कोविड-19 की जांच कराने तथा सभी को अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।