हमसे जुड़े

Follow us

30.7 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी देश में लगाता...

    देश में लगातार कम हो रहे हैं कोरोना के सक्रिय मामले

    Coronavirus
    नयी दिल्ली। देश में लगातार कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में कमी आ रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक है। देश में लगातार स्वस्थ होने वाले लागों की संख्या बढ़ने से कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5,41,405 रह गयी है। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की दर घट कर 6.54 प्रतिशत हो गई है।
    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना को मात देने वालों की दर बढ़ कर 91.96 प्रतिशत हो गयी है, जबकि मृत्यु दर घटकर 1.48 प्रतिशत तथा सक्रिय मामलों की दर 6.54 प्रतिशत हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के 38,310 नये मामले सामने आये। यह लगातार नौवां दिन है, जब कोविड-19 के 50 हजार के कम मामले सामने आये हैं। इस से पहले सोमवार को 45,231, रविवार को 46,963, शनिवार को 48,268, शुक्रवार को 48,648, गुरुवार को 49,881, बुधवार को 43,843, मंगलवार को 36,470 और सोमवार को 45,149 नये मामले सामने आये थे। गत 24 घंटे में 58,323 संक्रमित स्वस्थ हुए है और 490 लोगों की मृत्यु हुई है। देश में अब तक 82.67 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से करीब 76.03 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा 1,23,097 लाख लोगों की मृत्यु हुई है।

    स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ने से सक्रिय मामले 20,503 घटकर 5,41,405 रह गये हैं।

    इस जानलेवा विषाणु से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 6320 की कमी होने से इनकी संख्या घट कर 1,19,352 हो गयी है जबकि इस दौरान 104 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 44,128 हो गयी है। वहीं इस दौरान 10,225 लोग स्वस्थ हुए हैं, जिससे इस महामारी से निजात पाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 15.24 लाख से अधिक हो गयी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।