हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More

    विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.68 करोड़ के पार

    Coronavirus

    वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। कोरोना वायरस (कोविड-19) के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच विश्व में इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 5.68 करोड़ के पार पहुंच गयी है और इस महामारी से अब तक 13.59 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे विश्व में दर्ज किये गए कोरोना के कुल मामलों में से लगभग 48 प्रतिशत मामले अमेरिका, भारत और ब्राजील के हैं। इस महामारी से संक्रमित लोगों और मृतकों की संख्या के मामले में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: अमेरिका, भारत और ब्राजील है। इस संक्रमण से तेजी से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या के मामलों में भारत, ब्राजील और अमेरिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 190 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 56,822,606 लोग संक्रमित हुए हैं और 1,359,120 लोगों की मौत हुई है।

    कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका इस महामारी से संक्रमितों और मृतकों के मामले में यह पहले स्थान पर है और संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों के मामले में यह तीसरे स्थान पर है। अमेरिका में अब तक 11,713,242 लोग संक्रमित हुए हैं और 252,514 मरीजों की मौत हुयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 45,882 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 90.04 लाख के पार पहुंच गयी तथा स्वस्थ होने वालों की संख्या 84.28 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 584 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 1,32,162 हो गया। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 491 की बढ़ोतरी से यह अब 4,43,794 हो गयी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।