हमसे जुड़े

Follow us

35.3 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More

    अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ अस्सी लाख के पार

    Coronavirus

    वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ अस्सी लाख के पार पहुंच गई है। जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार सोमवार को अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,006,061 हो गई है। उन्होंने कहा कि इस बीच कोरोना से मरने वालों की संख्या 3,19,190 पहुंच गई है। देश में फाइजर- बायोएनटेक और मॉडर्ना के कोविड टीकाकरण को मंजूरी मिल गई है। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने सोमवार को देश को आश्वस्त करने के लिए टेलीविजन पर सीधी प्रसारण में फाइजर की कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक का टीका लगवाया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।