हमसे जुड़े

Follow us

27 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश ट्रक मालिक का...

    ट्रक मालिक का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में ट्रक चालक गिरफ्तार

    r Arrested

    भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिंड की कोतवाली पुलिस ने ट्रक मलिक का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि भिंड शहर के महेन्द्र नगर में स्थित नवादा बाग निवासी जितेन्द्र यादव अपने ट्रक में उत्तरप्रदेश के बरेली से सामान भर कर मुंबई के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने 17 दिसंबर को भिंड के फूफ में एक ट्रक चालक राजू तोमर को अपने साथ लिया। इस ट्रक चालक ने ट्रक मालिक का गुना जिले के रुठियाई थाना क्षेत्र में अपहरण कर लिया। उसने ट्रक मालिक की पत्नी मीरा यादव को फोन कर 18 लाख रूपये की फिरौती मांगी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने ट्रक मालिक को मुक्त करा लिया, लेकिन राजू मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने कल ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।