हमसे जुड़े

Follow us

18.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा लुटेरे 20 लाख...

    लुटेरे 20 लाख के आभूषण लूट ले भागे

    robbed

    सोनीपत (एजेंसी)। सोनीपत के गोहाना कस्बे में ज्वेलर्स की दुकान से चार हथियारबंद लुटेरे 20 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लूट ले भागे। बिजली बोर्ड वाली गली निवासी सोनू वर्मा ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि शाम को वह दुकान पर अकेले बैठे थे। इसी दौरान चार बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक को बाहर खड़ी कर दुकान के अंदर आए। उन्होंने कपड़े से चेहरे ढक रखे थे। तीन बदमाशों ने उस पर पिस्तौल तान दी और गोली मारने की धमकी दी। चौथा बदमाश हाथ में बैग लिए हुआ था। पिस्तौल के बल पर ज्वेलर्स से चाबी लेकर बदमाशों ने तिजोरी खोलने की कोशिश की। तिजोरी नहीं खुलने पर बदमाशों ने दबाव डाल कर सोनू वर्मा से तिजोरी खुलवाई और उसमें रखे सोने व चांदी के आभूषण बैग में भर लिए।

    बदमाश दुकान से करीब 250 ग्राम सोने व आठ किलो चांदी के आभूषण ले गए। साथ ही बदमाशों ने गल्ले से चार हजार रुपये की नकदी भी लूट ली। बाद में वह मोबाइल और ज्वेलर्स के हाथ से तीन अंगूठी निकवाकर फरार हो गए। बदमाश बरोदा रोड की तरफ से आए थे और लूट के बाद महम रोड की तरफ फरार हो गए। मामले की सूचना के बाद डीएसपी सतीश गौतम, शहर थाना प्रभारी सहित मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में ज्वेलर्स से जानकारी जुटाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाश रेकी करके आए थे। बदमाशों ने उस समय घटना को अंजाम दिया जब रोड पर भीड़ कम होती है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।