हमसे जुड़े

Follow us

27.7 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान आधी रात को यु...

    आधी रात को युवतियों में मारपीट-लहूलुहान, पुलिस ने बिना कार्रवाई के छोड़ा

    Fight

    सोशल मीडिया में वायरल हुए मारपीट-हंगामे के चार वीडियो

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। टाउन के बस अड्डा के पास कल देर रात को काले रंग की कार में सवार दो युवतियों में जबरदस्त मारपीट हो गई। कार में सवार एक युवक और महिला ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, मगर दोनों युवतियों में इस कदर मारपीट हुई कि वे लहूलुहान हो गईं। इनके झगड़े की आवाजें सुनकर लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पाकर कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची।

    पुलिस ने ज्यादा घायल हुई एक युवती को हनुमानगढ़ टाउन सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया।पुलिस सूत्रों के अनुसार घायल हुई है युवती नरगिस (30) दिल्ली के लाजपतनगर की निवासी बताई जा रही है। उसके साथ दूसरी युवती को उसकी बहन बताया जा रहा है, लेकिन रात को मारपीट व हंगामे के सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में घायल हुई युवती कह रही है कि वह इनको जानती तक नहीं है। मारपीट और हंगामे का यह पूरा घटनाक्रम काफी संदिग्ध है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।