हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा आग में जलकर र...

    आग में जलकर राख हो गई 50 लाख की लकड़ियां और सामान

    Lucknow News
    Lucknow Hospital Fire:लखनऊ के एक अस्पताल में आग का तांडव, हर तरफ मची चीख-पुकार

    बाल-बाल बच गया परिवार

    फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने सुबह चार बजे पाया काबू

    अम्बाला छावनी (सच कहूँ न्यूज)। रात अम्बाला छावनी के जूना मस्जिद के नजदीक आरे में आग लगने से लगभग 50 लाख रुपये की लकड़ी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुक्सान नहीं हुआ है। आरे के भीतर एक परिवार भी रहता था। जैसे ही परिवार के मुखिया नंद लाल व अन्य ने आग लगती देखी तो वे तुंरत अपने कमरों से बाहर सड़क की ओर दौड़ पड़े। आग में उनका घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

    जानकारी के अनुसार जूना मस्जिद के नजदीक अम्बाला सदर के पूर्व पाषर्द सुरेश त्रेहन का आरा है। सुरेश ने बताया कि सन् 1947 में यह आरा लगाया गया था। रात्रि को उनके पास फोन आया कि आरे पर भीषण आग लग गई है। वे तुंरत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि आग की भयंकर लपटों की चपेट में आने से आरे की तीन मशीनें, जनरेटर, ट्रैक्टर व अन्य सामान जल गया। इसके अलावा नंद लाल के परिवार का पूरा घरेलू सामान जल गया। आग इतनी भंयकर थी कि आस-पास की छतों पर रखी पानी की टंकियों को भी उसने अपनी चपेट में ले लिया। पानी की छह टंकियां टूट गई। उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट के चलते यह आग लगी हो सकती है।

    रात को करीब सवा 11 बजे गृहमंत्री अनिल विज भी मौके पर पहुंचे। वहीं इस सबंध में फायर अधिकारी ने बताया कि 10.40 मिनट पर उन्हें आग की सूचना मिली। तभी 4 गाड़िया अम्बाला छावनी, 3 अम्बाला शहर, 1 नारायणगढ़ व 1 शाहबाद और 1 कुरूक्षेत्र से फायर ब्रिगेड की गाड़िया बुलाई गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुक्सान नहीं हुआ। सुबह लगभग 4 बजे तक आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि विभाग में कर्मचारियों की कमी है। जिसके चलते सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। इसके साथ ही विभाग से 30 कर्मचारी अतिरिक्त मांगे गए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।