हमसे जुड़े

Follow us

34.8 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पंचायत चुनाव ...

    पंचायत चुनाव में जीते निर्दलीय बसपा से जुड़े लोग : मायावती

    Hanumangarh News
    बसपा जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएगी मायावती का जन्मदिन

    लखनऊ (एजेंसी)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने पंचायत चुनाव परिणाम को पार्टी के लिये उत्साहवर्धक बताते हुये दावा किया कि चुनाव में जीत ज्यादातर निर्दलीय प्रत्याशी बसपा से जुड़े हुए लोग हैं। सुश्री मायावती ने वीरवार को एक बयान जारी कर कहा कि पंचायत चुनाव में सत्ता व सरकारी मशीनरी का भारी दुरुपयोग एवं विरोधी पार्टियों द्वारा अपार धनबल के अनुचित इस्तेमाल के बावजूद बहुजन समाज पार्टी ने लगभग पूरे प्रदेश में जो रिजल्ट प्रदर्शित किया है वह अति-उत्साहवर्द्धक है तथा यहाँ होने वाले अगामी विधानसभा आमचुनाव के लिए लोगों में नई ऊर्जा, जोश भरने व हौंसले बुलन्द करने वाला है। उन्होंने प्रदेश की जनता का तहेदिल से आभार प्रकट करते हुए तथा पार्टी के हर स्तर के सभी छोटे-बड़े कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि जितने भी निर्दलीय उम्मीदवार कामयाब हुए हैं उनमें से ज्यादातर वास्तव में बीएसपी से ही जुड़े हुए लोग हैं, जिन्होंने खासकर रिजर्व सीटों पर आम सहमति नहीं बन पाने पर अपने-अपने बूते पर ही चुनाव लड़कर जीत हासिल की है।

    बसपा सुप्रीमो ने कहा कि यूपी के जिन जिलों में बीएसपी-समर्थित उम्मीदवार के लिए आम सहमति बन गई, वहां बीएसपी का अच्छा रिजल्ट आया तथा जिन जिलों में आम सहमति नहीं बनने के कारण, एक-एक सीट पर कई लोग बीएसपी का झण्डा-बैनर आदि लेकर चुनाव लड़ते रहे, वहां सामान्य सीटों पर तो पार्टी को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सुरक्षित सीटों पर पार्टी के कई-कई उम्मीदवार खड़े होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका, जिसका फिर ज्यादातर लाभ विरोधी पार्टियों को पहुँच गया। उन्होंने कहा कि इससे काफी कुछ सबक सीखकर अब पार्टी के लोग खुद ही आगे ऐसी गलती नहीं करेंगे, ऐसी उनसे पूरी-पूरी उम्मीद है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।