हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा डबवाली ब्लॉक ...

    डबवाली ब्लॉक की साध-संगत ने कोरोना वॉरियर्स को नींबू पानी पिलाकर किया सेल्यूट

    Dabwali-block sachkahoon

    5 मई से लगातार कोरोना वॉरियर्स को नींबू पानी पिलाने का कार्य जारी

    सच कहूँ/राजमीत इन्सां, डबवाली। कोरोना महामारी के चलते जहां लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। वहीं डबवाली ब्लॉक के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार कोरोना वॉरियर्स को लगातार नींबू पानी पिलाने की सेवा कर सेल्यूट कर रहे। गिरधर इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए साध-संगत की ओर से मानवता भलाई के 135 कार्य किए जा रहे हैं और साध संगत हर मुश्किल दौर में मानवता की सेवा करने से पीछे नहीं हटती।

    उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु जी के पावन वचनों पर अमल करते हुए डबवाली ब्लॉक की साध-संगत की ओर से विगत 5 मई से रोजाना कोरोना वॉरियर्स को नींबू पानी पिलाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस दौरान साध संगत की ओर से शहर के सिल्वर जुबली चौक, बठिंडा रोड पंजाब नाका, मलोट रोड नाका, पीएनबी फाटक, कॉलोनी रोड, चौटाला रोड व शहर के अन्य मेन जगहों पर कोरोना वॉरियर्स को नींबू पानी पिलाकर सेल्यूट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर दीनदयाल इन्सां, खरैत इन्सां, वीरू इन्सां, सुरेन्द्र इन्सां, प्रिंस इन्सां, गौरव इन्सां, जसप्रीत इन्सां, प्यारे लाल इन्सा, अमन इन्सां व अन्य सेवादारों ने सेवा कार्य किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।