हमसे जुड़े

Follow us

27 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home कारोबार विदेशी मुद्रा...

    विदेशी मुद्रा भंडार नये रिकॉर्ड स्तर पर

    Foreign exchange

    मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार सातवें सप्ताह बढ़ता हुआ लगभग 593 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 21 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 2.87 अरब डॉलर बढ़कर 592.89 अरब डॉलर हो गया जो अब तक का उच्चतम स्तर है। इससे पहले 14 मई को समाप्त सप्ताह में यह 56.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 590.03 अरब डॉलर पर रहा था।

    केंद्रीय बैंक ने बताया कि 21 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.65 अरब डॉलर बढ़कर 548.52 अरब डॉलर पर रहा। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 1.19 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 37.84 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 2.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.02 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 70 लाख डॉलर की वृद्धि के साथ 1.51 अरब डॉलर पर रहा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।