हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home देश राजनीति घमासा...

    राजनीति घमासान: अलापन बंद्योपाध्याय होंगे सीएम ममता बनर्जी के मुख्यसलाहकार

    Mamta-Banerjee sachkahoon

    नई दिल्ली (एजेंसी)। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मुख्य सचिव अलापन बंद्योपाध्याय के तबादले के निर्देश पर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अलापन बंद्योपाध्याय ने सोमवार को रिटायरमेंट लेने का निर्णय किया है। वह उनके मुख्य सलाहाकार होंगे, जबकि वर्तमान गृह सचिव एचके द्विवेदी मुख्य सचिव होंगे। वह अलापन बंद्योपाध्याय का जगह लेंगे। अलापन बंद्योपाध्याय की नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गयी है और उन्हें मासिक 2.5 लाख रुपए वेतन मिलेंगे। बीपी गोपालिका को नया गृह सचिव बनाया गया है।

    क्या है मामला:

    गौरतलब हैं कि सीएम ममता बनर्जी के पत्र के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलापन बंद्योपाध्याय को ज्वाइन करने का निर्देश दिया था। उसके बाद अलापन बंद्योपाध्याय ने रिटायरमेंट का निर्णय लिया है। ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए सभी राज्यों और अधिकारियों को एकजुट होकर लड़ाई का आह्वान करते हुए कहा कि दो सिंडिकेट के फैसले के खिलाफ लड़ाई करनी होगी। उन्होंने सभी राज्यों और नौकरशाहों से तानाशाही रवैये के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई करने का आह्वान किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।