हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home खेल श्रीलंका दौरे...

    श्रीलंका दौरे में शिखर धवन संभालेंगे कप्तानी, भुवनेश्वर उपकप्तान

    Dhwan

    मुंबई (एजेंसी)। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आगामी श्रीलंका दौरे में भारत की सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी संभालेंगे जबकि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार उपकप्तान होंगे। भारत की टेस्ट टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इस समय इंग्लैंड में है इसलिए नए खिलाड़ियों को आजमाने का यह अच्छा मौका था। भारत को श्रीलंका के सीमित ओवरों के इस दौरे में तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं। सभी मैच कोलम्बो स्थित आर प्रेमदासा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। वनडे मैच 13, 16 और 18 जुलाई को जबकि टी 20 मैच 21, 23 और 25 जुलाई को खेले जाएंगे।

    राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख एवं पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ मुख्य कोच के तौर पर भारत ए टीम के साथ जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाएंगे। टीम के कोचिंग स्टाफ में भी उनके एनसीए के साथी सदस्य शामिल होंगे।
    टीम : शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडीक्कल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडेय, हार्दिक पांड्या, नीतीश राणा, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सेमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के गौतम, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया
    नेट गेंदबाज : इशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर, सिमरजीत सिंह।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।