हमसे जुड़े

Follow us

28.9 C
Chandigarh
Tuesday, April 21, 2026
More
    Home कारोबार पेट्रोल-डीजल ...

    पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

    Petrol Diesel Price

    नयी दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने रविवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है जिससे देश भर में इनके दाम नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गये। इससे पहले शनिवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 41 पैसे तक और डीजल 24 पैसे तक महँगा हुआ। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 35 पैसे बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुँच गई। लगातार चार दिन के टिकाव के बाद डीजल 18 पैसे महँगा होकर 89.36 रुपये प्रति लीटर हो गया। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का मौजूदा सिलसिला 04 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महँगा हुआ था।

    जुलाई में पेट्रोल की कीमत 70 पैसे और डीजल की 18 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है। मुंबई में पेट्रोल 34 पैसे और डीजल 19 पैसे महँगा हुआ। एक लीटर पेट्रोल आज 105.58 रुपये और डीजल 96.91 रुपये का बिका। चेन्नई में पेट्रोल 31 पैसे महँगा होकर 100.44 रुपये और डीजल 19 पैसे महँगा होकर 93.91 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। कोलकाता में पेट्रोल 41 पैसे महँगा होकर 99.45 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। वहाँ, डीजल की कीमत 24 पैसे बढ़ी और यह 92.27 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

    देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

         शहर                  पेट्रोल                      डीजल 

    • दिल्ली————— 99.51—————— 89.36
    • मुंबई-—————105.58—————— 96.91
    • चेन्नई—————100.44–————–93.91
    • कोलकाता————99.45—————-—92.27

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।