हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश पंजाब कांग्रे...

    पंजाब कांग्रेस में घमासान : अब सोनिया गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू

    Siddhu

    नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में जारी घमासान के बीच पार्टी के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को यहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। ऐसा समझा जाता है सिद्धू और श्रीमती गांधी के बीच हुई यह मुलाकात पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ चल रहे उनके विवाद को सुलझाने में अहम साबित होगी। कुछ दिन पहले कैप्टन सिंह भी इसी मुद्दे पर श्रीमती गांधी से उनके आवास पर मिले थे।

    पंजाब कांग्रेस के प्रभारी महासचिव हरीश रावत ने भी श्रीमती गांधी से मुलाकात की। रावत ने पत्रकारों के सवालों पर कहा कि वह कुछ जरूरी कागजात श्रीमती गांधी को सौंपने गए थे। रावत से जब पूछा गया कि क्या पंजाब कांग्रेस में चल रहा विवाद को सुलझा लिया गया है उन्होंने कहा की इस बारे में जो भी फैसला पार्टी हाईकमान लेगा उसकी सूचना जल्द ही दी जाएगी। इस बीच यह भी खबर आ रही है कि पंजाब कांग्रेस में चल रहे कलह को खत्म करने का सूत्र निकाल लिया गया है और सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।